
बेमेतरा :
आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल द्वारा 03 जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 प्रकरण मे तहसील बेमेतरा, ग्राम-गोरखपुर निवासी अंजली मानिकपुरी की आग मे जलने से मृत्यु होने पर परिजन रोशनदास मानिकपुरी, तहसील बेरला के ग्राम बोरसी निवासी मोहन साहू की पानी मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन अंजू बाई एवं तहसील साजा के ग्राम बगलेड़ी निवासी केशव निषाद की पानी मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन जन्त्रीबाई निषाद इन सभी को 4-4 लाख रुपए (कुल 12 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।