
रिपोर्टर- निगम मानिकपुरी
पथरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा धान खरीदी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई
मुंगेली (पथरिया)प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशभर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की घोषणा के बाद से प्रेस वार्ता कर धान खरिदी को लेकर केन्द्र शासन की रणनीति पर सवाल खड़ा कर रही है। वहीं पथरिया ब्लाक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जहाँ केन्द्र शासन पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदेश शासन के प्रति सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया है। और कहा कि धान उठाव व बारदाने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी केन्द्र शासन की है। परंतु केन्द्र जानबूझकर उठाव नहीं करा रही और न बारदाना दे रही है। जिससे खरिदी केन्द्र से धान उठाव सहित अन्य व्यवधान उत्पन्न हो रही है। जहाँ केंद्र शासन को किसान विरोधी बताया गया। वहीं उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष राजा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा ,अंबालिका साहू ,वशी उल्लाह शेख,नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास आनंत,दीपक साहू, सम्पत जायसवाल, व कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।