
रिपोर्टर- गोविंद सिंगरौल
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तोलानी तो उपाध्यक्ष पी बेनेट बने
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के दिलीप तोलानी बने अध्यक्ष
तखतपुर- बिलासपुर जिले के तहसील तखतपुर स्थित मक्कड़ काम्प्लेक्स में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें छग.श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला पदाधिकारी टेकचंद कारड़ा (वरिष्ठ पत्रकार) एवम मंजीत सिंह चंचल (जिला उपाध्यक्ष) की उपस्थिति में तखतपुर ब्लॉक इकाई का गठन किया गया।
इसमे सर्वसम्मति से छग.श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तोलानी को मनोनीत किया गया।वही ब्लॉक उपाध्यक्ष पी.बेनेट,ब्लॉक सचिव अभिषेक सेमर,ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजेश सोनी (आर.के) व सहसचिव राजेन्द्र प्रजापति को मनोनीत किया गया।
सभी मनोनीत सदस्यों को जिला प्रदाधिकारी द्वारा शुभकामनाये प्रदान कर संघ की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
नवमनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तोलानी ने संघ की एकजुटता और सक्रियता को हमेशा बनाये रखने का संकल्प सहित सभी सदस्यों को साथ मे लेकर कार्य करने का विश्वास दिलाया।तत्पश्यात सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने संघ को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
युक्त अवसर पर टेकचंद कारड़ा,दिलीप तोलानी,पी.बेनेट,मंजीत सिंह चंन्चल,राकेश मिश्रा,राजेश सोनी(आर.के),राजू ठाकुर,राहुल तिवारी,राजेन्द्र प्रजापति,गोविंद सिंगरौल,संतोष सिंह ठाकुर,विजय वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति रही।